मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तीन दिनों के लिए भोपाल में हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और अफसरों से चर्चा के आधार पर ही विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार है। ओपी रावत ने कहा कि फर्ज़ी और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम तय समय सीमा में हटा दिए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने मंगलवार को राजनीतिक दलों की बैठक में फर्जी मतदाता सूची का मुद्दा छाया रहा। भाजपा और कांग्रेस सहित दूसरे दलों ने अपनी शिकायतें मुख्य चुनाव आयुक्त से कीं। कांग्रेस ने डेढ़ महीने में 11 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने पर आपत्ति और शंका जाहिर की है। पार्टी ने मांग की कि पोलिंग बूथ पर एक ही विभाग के अफसर तैनात नहीं किए जाएं। वहीं भाजपा की शिकायत है कि चुनाव से ठीक पहले बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BVcIMH
via ATC
ATC ALL TIPS N CLIPS
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.
0 comments:
Post a Comment