रातीबड़ इलाके में तेज रफ्तार बुलेरो सामने से बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत मां-बेटे करीब पचास फीट तक घिसटते चले गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की एक सप्ताह पहले ही सगाई हुई थी। सेमरी खुर्द मिसरोद निवासी रामचरण जाटव प्राइवेट जॉब करते हैं। उनका 22 वर्षीय बड़ा बेटा अभिषेक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह गुरुवार को 40 वर्षीय अपनी मां रामकुंवर के साथ रातीबड़ के बरखेड़ा नाथू में अपने बीमार मौसा को देखने गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JigORw
via ATC
ATC ALL TIPS N CLIPS
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.
0 comments:
Post a Comment