Thursday, 28 June 2018

मंदसौर में दरिंदगी, 7 साल की बच्ची को स्कूल से अगवा कर ज्यादती, एक गिरफ्तार

मंगलवार को शहर के एक स्कूल से लापता तीसरी क्लास की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे जख्मी कर झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। बच्ची बुधवार को स्कूल के पास ही झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली। उस पर धारदार हथियार से पांच वार किए गए हैं। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उसके साथ ज्यादती की पुष्टि की है। पुलिस ने इस सिलसिले में इमरान नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के परिजनों ने मंगलवार शाम गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह 11 बजे बच्ची को स्कूल के पास ही झाड़ियों से निकलते देखा गया। बच्ची जख्मी थी और ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। उसकी आंख, गले, गाल व हाथ में चोट के निशान थे। उसे पहले पहचानने वाले पड़ोसी बच्चे ने बताया कि चार अज्ञात लोग उसे झाड़ियों में छोड़ गए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N4laeb
via ATC

ATC ALL TIPS N CLIPS

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2013 ATC __News.