Thursday, 28 June 2018

हरदा में भाजपा पार्षद ने सरकारी अफसर की भरे बाजार जमकर की पिटाई

यहां के घंटाघर के कपड़ा बाजार में बुधवार दोपहर अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक गया प्रसाद सेजकर की भाजपा पार्षद संजय लोकवानी ने जमकर पिटाई कर दी। दुकान के बाहर रखी बेंच जब्त करने से नाराज पार्षद ने आरआई को पहले दो थप्पड़ मारे, फिर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बाजार में खुलेआम मारपीट से नपा का पूरा अमला दहशत में आ गया। कर्मचारी वापस नपा आ गए। सीएमओ दिनेश मिश्रा को पूरा मामला बताया। सीएमओ ने पार्षद की पिटाई का शिकार हुए आरआई से लिखित में प्रतिवेदन देने को कहा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kvzwmh
via ATC

ATC ALL TIPS N CLIPS

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2013 ATC __News.