Thursday, 28 June 2018

ग्वालियर-चंबल संभाग में जोरदार बारिश, आज भी छाए हुए हैं बादल

मानसून ने बुधवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मानसून आने की घोषणा कर दी है। हालांकि यहां अभी बारिश की झड़ी का इंतजार है। ग्वालियर में यह तय समय 15 से 22 जून से 5 दिन बाद पहुंच सका। बुधवार को ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में बारिश हुई। ग्वालियर में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अंचल के दतिया में 12 मिमी, श्योपुर में 19 मिमी बारिश के साथ ही मुरैना व भिंड में हल्की बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। शहर में आज भी बादल छाए हुए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lDF7Mk
via ATC

ATC ALL TIPS N CLIPS

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2013 ATC __News.