छेड़छाड़ और युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने उसके फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए थे। छात्रा उसकी शिकायत करने तीन दिन से द्वारकापुरी थाने जा रही थी, लेकिन अफसर ‘दिखवाते हैं’ कहकर टालते रहे। गुरुवार को युवक ने अपहरण करने की धमकी दी तो वह शाम चार बजे पिता के साथ थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आखिर में रात 9.30 बजे छात्रा ने जान ही दे दी। सुसाइड नोट में छात्रा ने पिता से माफी मांगते हुए खुद की इमेज खराब होने की बात कही। इधर, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने थाने और युवक के घर के बाहर हंगामा किया। परिजन की पुलिस से झड़प भी हुई। 16 वर्षीय छात्रा गायत्री पिता जगदीश जाट निवासी प्रजापत नगर थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lZ2110
via ATC
ATC ALL TIPS N CLIPS
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.
0 comments:
Post a Comment