राजधानी की मतदाता सूची में शामिल 52 हजार मतदाताओं के पते बदल गए, 20,748 मतदाता के नाम दो-दो जगह दर्ज थे। यहीं नहीं, 11,966 मतदाता ऐसे थे जिनके नाम मौत होने के बाद भी सूची में शामिल थे। यह खुलासा एक महीने चले डोर-टू-डोर सर्वे में हुआ है। अब ऐसे में 89 हजार 247 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसी बीच 20 हजार 557 नए मतदाता भी सूची में जोड़े गए हैं। जबकि, 15 हजार 370 मतदाताआें के नाम और पते में संशोधन किया गया है। गुरुवार को हुई निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक में ईआरओ और एईआरओ नेट सॉफ्टवेयर का अपडेट वर्जन लॉन्च किया गया। अब ईआरओ नेट 2.0 का इस्तेमाल मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lY9cGu
via ATC
ATC ALL TIPS N CLIPS
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.
0 comments:
Post a Comment