Sunday, 8 July 2018

दो बहनों से ज्यादती, एक नाबालिग मां बनी दूसरी प्रेग्नेंट, पिता ने कहा- आरोपियों को हो फांसी की सजा

सीहोर (एमपी)। दो सगी बहनें, दोनों ही नाबालिग, मां है नहीं, घर में सिर्फ पिता हैं। नगर के एक घर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे छोटी बहन ने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया। लोगाें को जब इस बात की जानकारी मिली तो इसकी सूचना शनिवार सुबह महिला बाल विकास विभाग को दी। इसके बाद मौके पर विभाग के परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान व महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रीति यादव पहुंची और निजी वाहन से जच्चा और बच्चा को अस्पताल लेकर पहुंचे। सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। दिनभर पूछताछ का दौर चला। दूसरी नाबालिग बहन की जांच कर उसे पुलिस के संरक्षण में दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मां और शिशु को भोपाल रेफर कर दिया गया। इसके बाद भी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में छह घंटे का समय लग गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2m0QKx9
via ATC

ATC ALL TIPS N CLIPS

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2013 ATC __News.