Sunday, 8 July 2018

छात्रा की खुदकुशी का मामला: इंडेक्स कॉलेज के संचालक व एचओडी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की एनेस्थीसिया विभाग की फाइनल ईयर की छात्रा डॉ. स्मृति लाहरपुरे द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कॉलेज के चेयरमेन और विभागाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 11 जून की रात छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में इंट्रा कैथ के जरिये एनेस्थीसिया का हाई डोज इंजेक्ट कर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में कॉलेज प्रबंधन द्वारा परेशान करने की बात लिखी थी। वहीं आत्महत्या के बाद छात्रा के पिता ने आरोप लगाया था कि कॉलेज प्रबंधन ने बेटी को फीस जमा करने के लिए 9 लाख 90 हजार रुपए का नोटिस थमाया था। इसके बाद से बेटी तनाव में रहती थी, इसीलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमेन सुरेश भदौरिया, एचओडी खान और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KNybue
via ATC

ATC ALL TIPS N CLIPS

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright @ 2013 ATC __News.